फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young Children Deprived of Nutrition: Over 11,000 Children Have Heights Below Average

Saharanpur News: पोषण से दूर नौनिहाल, 11 हजार से अधिक बच्चों की लंबाई औसत से कम

Tue, 05 May 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Young Children Deprived of Nutrition: Over 11,000 Children Have Heights Below Average
सहारनपुर। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 11 हजार से अधिक बच्चों की लंबाई और वजन कम है। इसमें भी सबसे अधिक संख्या महानगर के बच्चों की हैं। जिले में करीब तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र है। इन पर 2.39 लाख बच्चे शून्य से पांच वर्ष तक के पंजीकृत हैं। पिछले महीने इनमें से 2.37 लाख बच्चों के वजन और लंबाई को पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह के मुताबिक बच्चों की लंबाई कम होने के कई कारण होते हैं। सबसे अहम माना जाता है गर्भावस्था के दौरान उचित पौष्टिक आहार की कमी। साथ ही सही से देखभाल का न होना। इसके अलावा आनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन




- महानगर में सबसे अधिक बच्चों की लंबाई कम

पोषण ट्रैकर की रिपोर्ट के अनुसार बलियाखेड़ी में 1061 बच्चों की लंबाई कम मिली। महानगर में 1397 बच्चों की लंबाई कम हैं। इसी तरह देवबंद में 623, गंगोह में 1037, रामपुर मनिहारान में 671, मुजफ्फराबाद में 1297, नागल में 900, नकुड़ में 791, नानौता में 632, पुंवारका में 1207, सढौली कदीम में 1198, सरसावा में 1167 बच्चों की लंबाई मानक से कम मिली हैं।
विज्ञापन


- इतना होना चाहिए पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन और लंबाई

मानकों के अनुसार बच्चों का वजन उम्र और लिंग के अनुसार अलग-अलग होता है। एक वर्ष के बालक का औसत वजन 10.2 किलो, लड़की का 9.5 किलो होना चाहिए। दो से तीन वर्ष में लड़के का वजन 12.3 से 16 किलोग्राम होना चाहिए। लड़की का 12 से 15 किलोग्राम होना जरूरी है। तीन से पांच वर्ष के लड़के का वजन 14 से 17 और लड़की का 14 से 16 किलोग्राम होना चाहिए। छह महीने के बच्चे की लंबाई 65 से 67 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए। इसी तरह एक वर्ष के बच्चे की लंबाई 74 से 76, दो वर्ष के बच्चे की 85 से 87 और चार वर्ष के बच्चे की लंबाई सौ से 104 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed