फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yogi proved to be inept chief minister: Rajpal Kashyap

अयोग्य मुख्यमंत्री साबित हुए योगी: राजपाल कश्यप

Sun, 06 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yogi proved to be inept chief minister: Rajpal Kashyap
सपा कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष पिछ़डा प्रकोष्ठ राजपाल कश्यप - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सबसे अधिक आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता सूबे की भाजपा सरकार से हिसाब मांग रही है। इसके चलते अब भाजपा विकास की नहीं समाज में बंटवारे की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा की गर्मी शांत कर देगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों का अपमान किया है। किसान आंदोलन में करीब 700 किसानों की मौत हुई और रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर लाठियां बरसायी गईं। भाजपा नेताओं ने किसानों की मौत पर शोक व्यक्त तक नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सबसे अधिक आपराधिक छवि वालों को टिकट दिए हैं। लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया। केंद्रीय मंत्री अभी भी केंद्र सरकार में शामिल हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डॅक्टर रागिब अंजुम, ब्रिजेश शर्मा, फैसल सलमानी, रामकिशन सैनी, हसीन कुरैशी, उदयवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed