{"_id":"5f1c71ec8ebc3e63823131e0","slug":"yashoda-kunj-colony-badhala-colony-dweller-saharanpur-news-mrt4930168121","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशोदा कुंज कॉलोनी बदहाल, कॉलोनीवासी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशोदा कुंज कॉलोनी बदहाल, कॉलोनीवासी बेहाल
विज्ञापन
साजिद
- फोटो : SAHARANPUR
यशोदा कुंज कॉलोनी बदहाल, कॉलोनीवासी बेहाल
सहारनपुर। नवादा रोड स्थित यशोदा कुंज कॉलोनी बसने के दस साल बाद भी नगर निगम बीच की सड़कों को पक्का नहीं बना सका है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मोहल्लों में जलभराव है, जिसकी वजह से लोग कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। अब संचारी रोगों के फैलने का खतरा अलग से बन रहा है। ऐसे में लोगों ने फिर से नालियां और मोहल्लों की सड़कों के निर्माण की मांग तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टैक्स चुकाने के बाद भी निगम उन्हें सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है।
काम नहीं आए जनप्रतिनिधियों के पत्र
यशोदा कुंज कॉलोनी में मोहल्लों की सड़कें और नालियों के निर्माण के लिए सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर विधायक संजय गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष और स्थानीय पार्षद कई बार पत्र व्यवहार कर चुके हैं, मगर उसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
फाइलों से बाहर नहीं आ रहा विकास
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्लों की सड़कों का एस्टीमेट भी कई बार तैयार हुआ है। एक बार 21 लाख 84 हजार रुपये का एस्टीमेट बना था मगर विकास नगर निगम की फाइलों से बाहर नहीं आया। अब नाले का टेंडर हो जाने की बात कही जा रही है, मगर इसका भी निर्माण शुरू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की बात
- जनकराज कक्कड़ का कहना है कि वह कई साल से अनेक चिट्ठियां नगर निगम अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को दे चुके हैं, मगर समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
-- विशाल का कहना है कि मोहल्लों की सड़कें कच्ची होने और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सामान्य दिनों में भी जलभराव रहता है। कीड़े और मच्छर पैदा हो रहे हैं।
- राजू रसवंत का कहना है कि बीते करीब एक माह से मुख्य नाला टूटा हुआ है, जिसका पानी कॉलोनी में भर रहा है। इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया था, मगर नाला ठीक नहीं कराया गया है।
-- रिंकू ने नगर निगम अधिकारियों पर कॉलोनी की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कॉलोनी में सड़क, सीवर, नाली, पथ प्रकाश कुछ नहीं है।
- साजिद ने बताया कि उनकी कॉलोनी में अनेक इंडस्ट्री भी हैं, जो निगम को बराबर टैक्स चुका रही हैं। उनकी मांग भी निगम नहीं मान रहा है। लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
हम सर्वे करा रहे हैं। नवादा रोड पर कालोनियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्य योजना में शामिल किया जा रहा है। जल्दी ही समस्याएं दूर होंगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

विशाल- फोटो : SAHARANPUR

रिंकू- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के यशोदाकुंज कॉलोनी में भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR