फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna overflows, UP-Haryana connectivity cut off, youth swept away

Saharanpur News: यमुना उफनाई, यूपी-हरियाणा का संपर्क कटा, युवक बहा

Tue, 02 Sep 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Yamuna overflows, UP-Haryana connectivity cut off, youth swept away
सरसावा क्षेत्र में यमुना नदी में आया उफान। संवाद
चिलकाना/सरसावा/ लखनौती। हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में उफान आ गया है। वह खतरे के निशान के आसपास बह रही है। किनारे बसे गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

लखनौती में दौलतपुर घाट पर बने छोटे पुल पर पानी चढ़ने से यूपी हरियाणा का संपर्क कट गया है। सरसावा में यमुना में बहकर आ रहीं लकड़ियां पकड़ते वक्त ढिक्का टपरी गांव का सोनू (35) बहाव में बह गया। यमुना नदी के किनारे स्थित केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी लगातार पानी के बहाव की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। चिलकाना क्षेत्र में यमुना नदी में पानी एक किलोमीटर चौड़ाई में पूरी तरीके से फैलकर चल रहा है। यूपी के हरियाणा की तरफ यमुना पार बसे दो गांव सोंधेबांस और गाजदीनपुर के चारों तरफ पानी होने से यह टापू बन गए हैं। नदी में पुल निर्माण करने वाली कंपनी का सामान पानी में डूब गया तथा पानी उनके आवासों में घुस गया।
विज्ञापन

गांव सोंधेबांस निवासी बिजेंद्र सैनी, संगम गुर्जर, अंकित कुमार तथा गाजदीनपुर निवासी चौधरी संजय नंबरदार, बिजेंद्र ने बताया कि गांव सोंधेबांस से हथिनीकुंड बैराज की तरफ गांव नवाजपुर के पास उत्तर प्रदेश की सीमा में नदी पर बांध नहीं है। इस कारण हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी हरियाणा की तरफ घुसकर उत्तर प्रदेश के गांवों में तबाही मचाता है। सरसावा क्षेत्र के बैंगनी, हैदरपुर, चोरी मंडी, भिक्खनपुर, बिन्नाखेड़ी, सुआंखेड़ी, छापुर, इब्राहिमी, मीरपुर, शाहजहांपुर, झरौली, घांघोड़, हुसैनपुर, कुतुबपुर अपलाना, ढिक्का आदि गांवों के हजारों बीघा खेत पानी में डूबे हुए हैं। सबसे बड़ी समस्या चारे की खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम भिक्खनपुर तथा सुआंखेड़ी में यमुना का पानी गांव की सड़कों पर बह रहा है। यमुना नदी के पार हरियाणा में स्थित ढिक्का टपरी गांव का सोनू गांव के समीप बह रही यमुना में दोपहर साढ़े तीन बजे लकड़ी निकालने गया था। इसी दौरान वह तेज धारा में वह बह गया। देर शाम तक भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गोताखोर बुलाए, लेकिन यमुना नदी में आए जलसैलाब के कारण उन्होंने भी पानी में उतरने से इन्कार कर दिया। लखनौती में सोमवार सुबह क्षेत्र के दौलतपुर और हरियाणा के शेरगढ़ टापू घाट पर बने पुल से हरियाणा की ओर बने दूसरे छोटे पुल पर पानी चढ़ गया। इसके कारण हरियाणा-यूपी का संपर्क मार्ग बंद हो गया।

हरियाणा में शेरगढ़ टापू और यूपी में बनी पुलिस चौकी से पहले ही पुलिस ने बैरियर लगाकर यात्रियों को रोका जा रहा है। यात्रियों को करनाल वाया बिड़ौली पुल से भेजा जा रहा है। कुछ यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के माध्यम से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed