{"_id":"69c2e933059657a25f0dba0e","slug":"wrestling-match-between-hadi-iran-and-resham-delhi-ends-in-a-draw-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-171961-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बराबरी पर छूटी हादी ईरान और रेशम दिल्ली के बीच हुई कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बराबरी पर छूटी हादी ईरान और रेशम दिल्ली के बीच हुई कुश्ती
Wed, 25 Mar 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। ईद के मौके पर गांव कुरड़ीखेड़ा में हुए तीन दिवसीय दंगल का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। दंगल का आकर्षण एक लाख की इनामी कुश्ती रही जो हादी पहलवान ईरान और रेशम पहलवान दिल्ली के बीच हुई। 25 मिनट तक चली कुश्ती में दोनों पहलवान एक दूसरे पर भारी पड़ते दिखे। आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटी और इनामी राशि भी बराबर बांटी गई।
इससे पहले दंगल का उद्घाटन दिलशाद मलिक ने फीता काटकर किया। दंगल में इसके अलावा कादिर, तहसीन और अमजद आदि पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाकर कुश्ती जीती। इनाम की राशि दोनों पहलवानों को मेहरबान मलिक की ओर से दी गई। आयोजन में दानिश प्रधान, आसिफ मलिक, फुरकान मलिक, दिलशाद मलिक, गुलजार मलिक, कालू पहलवान आदि रहे।
शेरपुर खानाजादपुर में भी दंगल के दौरान पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। यहां पंडित थापा नेपाल ने देवा पहलवान बनारस और बाबर पठान दिल्ली ने हिटलर पहलवान कोलकाता पश्चिमी बंगाल को चित किया। गुरपाल गुमटी मलकपुर फिरोजाबाद और बिल्ला फौजी कुरुक्षेत्र हरियाणा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। घमंडी यादव संभल और अबुजर कालेवाला की दस मिनट की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। सुमित ब्रह्मचारी हरिद्वार ने निसार शेरपुर और लुक्का हरिद्वार ने मनोज पहलवान को चित किया। आयोजन में क्रीड़ा भारती के जिला प्रमुख प्रदीप शास्त्री पहलवान, रोशन खलीफा, अफजाल अहमद, तालिब राईन, इस्तखार, मन्नान आदि शामिल रहे।