{"_id":"6412087c59eae6dc600d4f3a","slug":"wrestlers-showed-strength-in-wrestling-saharanpur-news-c-14-1-154974-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Wed, 15 Mar 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 हजार की इनामी कुश्ती में जौहर दिखाते पहलवान
अंबेहटा (सहारनपुर)। गुरु प्यारे जी महाराज की याद में रणदेवा गांव में चल रहे मेले का बुधवार को समापन हो गया। तीसरे दिन आयोजित हुए दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
सबसे रोचक कुश्ती 11 हजार रुपये इनाम की रही जो बराबरी पर छुटी। काजी बांस के पहलवान कमल किशोर व यमुनानगर के पहलवान अंकित के बीच हुए मुकाबले में कमल किशोर ने बाजी मारी।
जलालाबाद के पहलवान शाकिर ने नकुड के पहलवान वंश को चित किया। इसके अलावा खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर ने जुड्डी के पहलवान सोनू को पराजित किया। इमली खेड़ा के पहलवान सुमित व अंबेहटा के पहलवान शाहरुख के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी।
विज्ञापन
मनोहरा के पहलवान सोनू ने नकुड के पहलवान सोनू को पराजित किया। यमुनानगर के पहलवान शुभम व घाटमपुर के पहलवान जुनैद के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छुटी। 11 हजार की इनामी कुश्ती जलालाबाद के पहलवान शेरू व करनाल के पहलवान अनुज के बीच हुई।
20 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छुटी। रेफरी सागर चंद रंदेवा, देवदत्त आर्य रहे। इस दौरान प्रमुख समिति के अध्यक्ष हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, सत्य कुमार आर्य, चन्द्रशेखर मित्तल मौजूद रहे।