{"_id":"625da192a4dd5728e30efe2a","slug":"wrestlers-of-nepal-dominated-in-the-riots-saharanpur-news-mrt5850341192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में रहा नेपाल के पहलवानों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में रहा नेपाल के पहलवानों का दबदबा
विज्ञापन
चिलकाना में चल रहे दंगल में कुश्ती करते पहलवान
- फोटो : SAHARANPUR
दंगल में रहा नेपाल के पहलवानों का दबदबा
चिलकाना (सहारनपुर)। कस्बे में बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी मेले में राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल अखाड़ा द्वारा आयोजित दंगल में सोमवार को नेपाल के पहलवानों का दबदबा रहा। नेपाल के पहलवान महावीर थापा और दिल्ली के पहलवान सोनू के बीच कुश्ती में नेपाल के पहलवान महावीर थापा विजयी रहे।
हिमाचल अनाथ आश्रम के पहलवान बाबा लाड़ी और दिल्ली के विनोद के बीच रोमांचक कुश्ती में बाबा लाड़ी ने विनोद पहलवान को मात दी। दंगल की अगली कुश्ती नेपाल के काठमांडू जिले के पहलवान देव थापा और यमुनानगर हरियाणा के पहलवान संजीव के बीच हुई। इसमें नेपाल के देव थापा ने संजीव को मात दी। गुमटी चिलकाना के पहलवान दिलशाद ने कानपुर के पहलवान हलचल को मात दी। एक अन्य कुश्ती में कलियर के पहलवान बाबा मोनिस अली ने लखनऊ के मुन्ना पहलवान को हराया।
इस अवसर पर दंगल के आयोजक प्रदीप शास्त्री, अमजद खान दाहा, रेफरी सुल्ताना, शंकर थापा, संजीव हरियाणा, मुन्ना, जगरूप, पंजाब, मुन्ना गोरखपुर, समीर खुरमपुर, जसवंत मुजफ्फरनगर आदि रहे।