फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wreckage in toilet at Roadways bus base, uproar

रोडवेज अड्डे पर शौचालय में तोड़फोड़, हंगामा किया

Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wreckage in toilet at Roadways bus base, uproar
रोड़वेज बस अड्डे पर प्राचीन मन्दिर के पीछे बने टायलेट को तोड़ते युवक। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर यहां परिसर में बने शौचालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धर्मस्थल के पास ही शौचालय को लेकर तीन दिन पहले आपत्ति जताई गई थी और 48 घंटे का समय दिया गया था। मगर कार्रवाई न होने के कारण उन्हें यह सब करने के लिए आना पड़ा है। वहीं, घटना के बाद रोडवेज की ओर से थाना सदर बाजार में तहरीर देकर 17 नामजद सहित अन्य लोगों पर तोड़फोड़ और उत्पात करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर काफी संख्या में युवा महाराजा अग्रसेन के पास रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। यहां पहले काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने महिला प्रसाधन केंद्र के दरवाजे को तोड़ने के अलावा पास ही मूत्रालय की छत पर लाठी डंडों और लातें मारकर टीन शेड को उखाड़ दिया। इसके बाद भी वे काफी देर तक हंगामा करते रहे। अड्डे पर मौजूद रोडवेज के स्टेशन मास्टर सहित अन्य स्टाफ के लोगों ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया। मगर वे नहीं माने।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर शौचालय और मूत्रालय लंबे समय से बने हुए हैं। पहले इस मामले में कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने नारेबाजी करते हुए यह तोड़फोड़ की। इससे यहां मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ लिपिक सीश शर्मा के माध्यम से तहरीर दी गई है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोग चिह्नित किए जा रहे हैैं। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। तोड़फोड़ करने वाले खुद को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बता रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले में अमरजीत लूथरा, विश कांबोज, अभिषेक कुमार, अभिषेक पंडित, आदित्य नामदेव सहित 17 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed