{"_id":"60885d668ebc3ebcc5436f2b","slug":"worshiping-shree-hanuman-birthday-with-reverence-saharanpur-news-mrt53626394","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्रद्धा भाव से मंदिरों में और लोगों ने घरों पर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही प्रभु को भोग अर्पित कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में कोरोना को लेकर जारी सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। पूजन आचार्य अजय किरण, आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा ने कराया। इसके साथ ही श्री बालाजी महाराज के स्वरूप, श्री भैरव बाबा, श्री प्रेतराज सरकार की पूजा अर्चना की गई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष धाम के स्थापना दिवस पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगी। ताकि श्रद्धालु उनके दर्शन करे सकें। इस मौके पर सुंदर कांड और श्री हनुमान चालीसा पाठ कर प्रभु को 56 भोग अर्पित किए। इस दौरान कमल प्रकाश शर्मा, प्रमोद माहेश्वरी, मनीष जायसवाल, सतीश गुप्ता, मयंक जोशी, विवेक गुप्ता, राम प्रताप शुक्ला, सुभाष सैनी, विनीत शर्मा मौजूद रहे। पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्री हनुमान की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। तहसील शिव मंदिर प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर श्री दुर्गा चालीसा, श्री हनुमान चालीसा, श्री भैरव चालीसा का पाठ कर आरती उतारी गई। वहीं, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, नेहरू नगर के मंशापूर्ण श्री हनुमान मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, दाल मंडी पुल स्थित मंदिरों, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर और श्री नारायणपुरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।