फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worshiped throughout the night in mosques and cemeteries and read Fatiha

मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रात भर इबादत की व फातिहा पढ़ी

Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Worshiped throughout the night in mosques and cemeteries and read Fatiha
सहारनपुर। शब ए बरात पर शुक्रवार की रात भर मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रहकर इबादत की। साथ ही रात्रि तीन बजे से फातिहा पढ़ी गई। शब ए बरात के लिए कब्रिस्तानों में विशेष रूप से साफ सफाई और रोशनी के लिए लाइटिंग की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित दबनी वाला कब्रिस्तान पर मुस्लिम समुदाय के सबसे अधिक लोग इबादत करने पहुंचे। यहां शाम पांच बजे के बाद से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्होंने खुदा की इबादत की और मुल्क की सलामती की दुआ की। कुतुशेर साहब कब्रिस्तान, हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान, कब्रिस्तान सिराज कॉलोनी, हजरत शाहनूर साहब कब्रिस्तान, गोटेशाह, कम्बोह का कब्रिस्तान, लोहारों का कब्रिस्तान, बंजारों का कब्रिस्तान, शेखजादों का क़ब्रिस्तान में भी रात भर इबादत हुई और फातिहा पढ़ी गई। इस दौरान अंबाला रोड पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस और कुतुबशेर पुलिस मौके पर मौजूद रही। पार्षद मंसूर बदर ने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का आभार जताया। महानगर के जिम्मेदार लोगों मौलवी फरीद,आरिफ खान, अजमल, बिलाल अंसारी, इमरान अंसारी, हाजी रियाज, नैयर जुबैरी, बहार जुबैरी, हादी जुबैरी, सुहैल, अब्दुल गफ्फार, हाजी यसुफ़, चौधरी शकील, मुखिया रशीद, सोनू जैदी, पप्पू साहब, चौधरी नानू, खलीक, असलूब, सईद सिद्दीकी, डॉ. अहसान, शहजाद मलिक, सलीम अंसारी, बहार अंसारी, नदीम अंसारी कब्रिस्तानों में व्यवस्था बनवाने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, उर्दू तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी, उर्दू तालिमी बोर्ड शाखा छत्ता जम्बूदास पर शब ए बरात के मौके पर मोहम्मद साहब की शान में दुरूद शरीफ, कुरआन की तिलावत कर दुनिया से जा चुके लोगो के लिए दुआएं की गई। इस दौरान राफे सिद्दीकी, नवेद उल हक सिद्दीकी, रैयान सिद्दीकी, अरशद रहमानी, डॉ. बिलाल, राव रमीज, सालिम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed