फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship on Shivratri to fulfill your wishes

Saharanpur News: मनोकामना पूर्ति को विधि-विधान से करें शिवरात्रि पर पूजा

Fri, 14 Jul 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worship on Shivratri to fulfill your wishes
सहारनपुर। शिवरात्रि पर विधि-विधान से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करने से श्रद्धालु की सभी मनोकामना पूरी होंगी। शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही भगवान आशुतोष का अभिषेक किया जाए। इनमें पंचामृत अभिषेक विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज और ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ ने शिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा-अर्चना की विधि बताई। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आसन बिछाकर भोलेनाथ की ओर मुख कर बैठ जाए। पूजा की सामग्री वस्त्र, जनेऊ, गंगाजल, पुष्प चंदन, साबुत चावल, धूप, दीपक, बेलपत्र, धतूरे का फल और पुष्प, दूर्वा तुलसी पत्ते, फल व मिठाई अपने पास रख लें। पंचामृत में दूध, दही, देसी घी, शहद और शक्कर का मिश्रण करें।
विज्ञापन

इन पांच वस्तु में यदि किसी एक वस्तु का अभाव हो तो गंगाजल का इस्तेमाल करें। मन में भगवान शिव का ध्यान करते हुए पूजा शुरू करें। सर्वप्रथम जलाभिषेक कर शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। इसके पश्चात पुष्प अर्पित करें और पंचामृत से स्नान कराएं। धूप बत्ती और दीपक से भगवान की आरती उतारें। शिव मंदिर की आधी परिक्रमा करें। एकांत स्थान में बैठकर ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें। इससे मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed