फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship of Mother Brahmacharini with devotion, cheers echoed

श्रद्धाभाव से की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, गूंजे जयकारे

Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Brahmacharini with devotion, cheers echoed
राधा विहार स्थित मॉ वैष्णवी काली मंदिर में महाभिषेक करते महाराज कालेंद्रानंद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धा भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मां जगदंबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही मां जगदंबा का अभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने दुर्गा सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ किया। मां भगवती को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि नव दुर्गा की द्वितीय शक्ति मां ब्रह्मचारिणी है, जो निर्गुण और सगुण दोनों रूपों में चेतन होकर व्याप्त है। यही मां आदि शक्ति सृष्टि की आधार शक्ति व जननी कहलाती है। इस दौरान पंडित विशाल शर्मा, नीरज मिश्रा, ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, अश्वनी कंबोज, सागर गुप्ता, सुचेता, सरिता, बबीता, रेखा, कोमल, शैलेश, संगीता मौजूद रही।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना संपन्न कराई। आचार्य सुदर्शन, आचार्य शुभम कौशिक, पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोचारण के साथ पाठ किया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि मां की शरण में आने वाले हर भक्त का कल्याण होता है। मां सदा अपने भक्त को सुख समृद्धि प्रदान करती हैं। इस दौरान अनुपमा, रजनी, अक्षय कुमार, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला रामनगर पठानपुर के श्री दुर्गा मंदिर, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। वहीं, लोगों ने उपवास रखकर शाम के समय मंदिरों में पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया और इसके बाद व्रत खोला।

नवरात्र पर हरि मंदिर में माता की आरती करते श्रद्घालु

नवरात्र पर हरि मंदिर में माता की आरती करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed