फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship of Maa Saraswati, kite flying

मां सरस्वती की आराधना, खूब हुई पतंगबाजी

Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Saraswati, kite flying
बोमनजी रोड़ पर बसंत पंचमी पर पीली कपड़े पहन कर पतंग उड़ाते परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में वसंत पंचमी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। मां सरस्वती की आराधना करने के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, बच्चों और युवाओं ने खूब पतंगबाजी की। इसके साथ ही छतों पर डीजे सिस्टम भी लगाए।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महा शक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने मां सरस्वती सहस्त्रनाम नाम स्त्रोत से अष्ट धातु की मूर्ति की विधि पूर्वक महास्नान कराया गया। इसके बाद मां सरस्वती के महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णाहुति के बाद भोग एवं आरती कर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा मां सरस्वती ही ज्ञान की देवी के साथ सृष्टि की मूल परा एवं अपरा विद्या है। उन्होंने कहा की बिना ज्ञान के जीवन शून्य है। जीवन में मां सरस्वती के कृपा के अभाव में जीवन यापन करना संभव नहीं है। सृष्टि में ज्ञान ही ऐसा आधार है, जो जन्म, जीवन एवं मोक्ष तक का मार्ग प्रदान करता है।
विज्ञापन

वहीं, आर्य समाज मंदिर खलासी लाइन में यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान अनिल मारवाह ने संपन्न कराया। योगराज शर्मा ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुरोहित सुरेंद्र कुमार चौहान ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके साथ ही वीर हकीकतराय बलिदास दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान डॉ. राजवीर सिंह वर्मा, ऋषि, जुगल किशोर यादव, राम किशोर सैनी, रोशनल लाल, राजवीर सिंह वर्मा, मूलचंद यादव, सुरेश सेठी, रविकांत राणा, जीवेश शर्मा, रमेश राजा, डॉ. पूर्णचंद शास्त्री, विनोद, सुमन गुप्ता, योगराज शर्मा, दिनेश कुमार, प्रेम सागर, शोभा आर्य, शांति देवी, राजकुमार, रेखा, नीलम क्वात्रा, सुरेश राणा, विजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेभर में लोगों ने घरों पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर पीले चावल का प्रसाद बनाया। उधर, वसंत पंचमी को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह रहा। सुबह से लेकर शाम तक खूब पतंगबाजी हुई। छतों पर युवाओं और बच्चों ने डीजे सिस्टम भी लगाया। पतंगबाजी को लेकर काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed