फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship Lord Sri Ram and Goddess Aparajita on Vijayadashami

विजयदशमी पर करें प्रभु श्रीराम और देवी अपराजिता की आराधना

Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worship Lord Sri Ram and Goddess Aparajita on Vijayadashami
सहारनपुर। विजयदशमी का त्योहार आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। लोग घरों में दशहरा पूजन करेंगे तो शस्त्र और शास्त्रों का भी पूजन होगा। दशहरा पर भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद देवी अपराजिता की पूजा करना अति शुभ है।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज और ब्रह्मपुरी कॉलोनी से आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि दशहरे पर सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश की पूजा करें। फिर प्रभु श्रीराम, मां सीता, पवन पुत्र हनुमान, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन की पूजा कर देवी अपराजिता की आराधना करें। इस दिन भगवान श्रीराम ने भी रावण का वध करने से पूर्व देवी अपराजिता की पूजा की थी। पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम को दाल-चावल, बुरा चावल और घी चावल के साथ फलों का भोग अर्पित करें। बहनें अपने भाइयों के कानों पर नोरते लगाकर हाथ पर कलावा बांधकर तिलक करें। दशहरा पर क्षत्रियों द्वारा शस्त्र पूजन और ब्राह्मणों द्वारा शास्त्र ग्रंथों का पूजन का अति महत्व है।
विज्ञापन

पूजन का शुभ मुहूर्त
दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त 11:41 बजे से 12:25 बजे तक है। दोपहर 1:12 बजे से 03 तीन बजे तक पूजन का मुहूर्त है। रावण के पुतले का दहन का मुहूर्त शाम 7:10 बजे 10: 48 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा पुतलों का दहन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार रामलीला कमेटियों द्वारा बड़े आयोजन नहीं किए जा रहे हैं। शहर में 18 जगहों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद 50 से 60 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाता था, लेकिन इस बार 12 से 15 फुट तक के पुतलों का कुछ जगहों पर दहन होगा। चिलकाना रोड स्थित प्राचीन श्रीराम लीला भवन में सुबह शस्त्र पूजन होगा और शाम के समय 15 फुट ऊंचा रावण का पुतला फूंका जाएगा। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर 10 फुट ऊंचे पुतले को जलाया जाएगा। श्री आशुतोष मंदिर क्लब गुरुद्वारा रोड पर 15 फुट ऊंचा रावण का पुतला फूंका जाएगा। सुपर क्लब गोपाल नगर में और नवयुग सेवा समिति केशवनगर में पुतला जलाएगी। जुबली पार्क में श्रीकृष्णा राम नाटक क्लब पुतला जलाएगा।

बच्चों ने बनाया रावण का पुतला
रेलवे कॉलोनी में विशाल, दीपमाला, विराट, तुषार, कन्नू, टिंकू, साहिल आदि बच्चों ने रावण का 12 फुट ऊंचा पुतला बनाया है। रविवार को शाम सात बजे बच्चे निर्धारित समय पर रावण के पुतले का दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed