फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   World Mosquito Day: Not aware, larvae flourishing carelessly in homes

विश्व मच्छर दिवस:-जागरूक नहीं, घरों में लापरवाही से पनप रहा लार्वा

Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
World Mosquito Day: Not aware, larvae flourishing carelessly in homes
-आफिसर्स काॅलोनी, आजाद काॅलोनी, खाताखेड़ी में मिल चुका हैं डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

-जिले में बढ़ रही मच्छरों की तादाद, बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। लापरवाही के कारण मच्छरों का लार्वा घर में ही पनप रहा है। यह हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। सर्वे के दौरान ऑफिसर्स कालोनी, खाताखेड़ी, आजाद कालोनी, न्यू राज विहार कालोनी के घरों में लार्वा मिल चुका है।
मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार यानी आज विश्व मच्छर दिवस मनाया जाएगा। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए पिछले महीने स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर घरों का सर्वे किया था। टीम को सर्वे टीम को घरों में लार्वा मिला। सबसे ज्यादा लार्वा फ्रिज की ट्रे, कूलरों और गमलों में पाया गया। टीम द्वारा लार्वा को मौके पर नष्ट कराया। इसके बाद भी न तो विभाग गंभीर है और न ही लोग। लोग जहां कूलरों, फ्रिज की ट्रे और गमलों की सफाई नहीं करते।
विज्ञापन

------
--जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2019 198
2020 21
2021 453
2022 168
2023 (अब तक) 15
------
--डेंगू के लक्षण
-अचानक सिर में तेज दर्द व बुखार का होना
-मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना
-आंखों के पीछे दर्द होना
-जी मचलाना और उल्टी का आना
-गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना
------
--डेंगू से बचाव
डेंगू फैलाने वाला मच्छर खड़े हुए साफ पानी में पनपता है। घर पर कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर आदि में पनप सकता है। पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें। कूलर का सप्ताह में एक बार खाली करके जरूर सुखाएं। यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहने जो शरीर को पूरी तरह से ढक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार घरों में जाकर सर्वे कर रही हैं। लारवा मिलने पर उसे नष्ट भी कर रही है। लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। विश्व मच्छर दिवस पर लोगों को जागरूक करेंगे।

-शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed