फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   World Braille Day celebrated in Visually Impaired Girls School

Saharanpur News: दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में मनाया विश्व ब्रेल लिपि दिवस

Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
World Braille Day celebrated in Visually Impaired Girls School
रामपुर मनिहारान। मंडल के एकमात्र स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में ब्रेल लिपि के जन्मदाता लुइस ब्रेल के जन्मदिन को विश्व ब्रेल लिपि दिवस के रूप मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में विश्व ब्रेल लिपि दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने स्वागत गीत, भजन, भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बालिकाओं ने भाषण के माध्यम बताया कि विश्व ब्रेल लिपि दिवस चार जनवरी को इसलिए मनाया जाता है। आज के दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक व दृष्टिहीनो की जिंदगी में रोशनी भरने वाले लुइस ब्रेल का जन्म हुआ था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम संगीता राघव ने बालिकाओं को ब्रेल लिपि किट देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्वाति जसवाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed