फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should take lessons from past shortcomings: Shamsuddin Raine

पिछली कमियों से सबक ले कार्यकर्ता: शमशुद्दीन राईन

Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers should take lessons from past shortcomings: Shamsuddin Raine
अंबाला रोड़ स्थित सभागार में बसपा की बैठक में विचार रखते बसपा के पश्चिमी उप्र प्रभारी शमशुद्दीन ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में जीत और हार चलती रहती है। कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। अब वक्त है कि पिछली कमियों से सबक लेते हुए आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

शमसुदीन राईन सोमवार को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी साहिल खान के अंबाला रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश के सियासी हालातों से सभी वाकिफ हैं। जिस तरह से सामाजिक विघटन व नफरत फैलाकर सियासत की जा रही है। उससे देश का कभी भला होने वाला नहीं है। सत्तारूढ़ दल आज अपने सियासी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम तक सिमट गया है, उसे देश व प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। मौजूदा हालातों पर बहन मायावती बेबाक बोली, लेकिन विपक्ष के दूसरे दल खामोश है। राईन ने कहा कि अब केवल बसपा ही देश व प्रदेश को सही दिशा दे सकती है। इसलिए कार्यकर्ता पहले से अधिक मेहनत करें और जनता को बताए कि बसपा ही देश में भाईचारे का माहौल बना सकती है। उन्होंने आने वाले निकाय तथा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बसपा ही सर्वसमाज की सच्ची हितैषी पार्टी है। बसपा शासन में सर्वसमाज का बिना भेदभाव विकास हुआ। इसलिए लोग भ्रमित न हों और बसपा में अपना विश्वास जताएं। मुख्य मंडल प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व एमएलसी मेघराज जरावरे, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी साहिल खान, बेहट प्रभारी रईस मलिक, देहात प्रभारी अजब सिंह, गंगोह प्रभारी नौमान मसूद, रामपुर मनिहारान प्रभारी रविंद्र मोल्हू, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने भी विचार रखे और निकाय व लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का भरोसा दिया। समीक्षा बैठक में ऋषिपाल प्रमुख, हमजा मसूद, आशीर्वाद आर्य, मयंक कटारिया, हाजी नासिर अहमद, गौरव वाल्मीकि, मनोज अग्रवाल, राव सईद, नफेसिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिवा पालीवाल, रोहताश चौधरी, प्रेमचंद गौतम व डॉ. अहतेशाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन का हाल जाना
सहारनपुर। संगठन की समीक्षा बैठक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने नकुड़ के पूर्व चेयरमैन खालिद खान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed