फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should prepare for the 2022 assembly elections: Guddu

2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : गुड्डू

Mon, 17 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Workers should prepare for the 2022 assembly elections: Guddu
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में विचार रखते उत्तर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वीरेन्द्र कुमार ? - फोटो : SAHARANPUR
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : गुड्डू
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सहारनपुर मंडल के प्रभारी विरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनवाने का मार्ग प्रशस्त करें।
गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह गुड्डू मुख्य अतिथि रहे। इसमें उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी लेने के लिए वही कार्यकर्ता आगे आए, जो पार्टी को अपना समय दे सकें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के बायडाटा लेकर हाईकमान को भेजा जाएगा। इसी आधार पर जनपद के सभी विकास खंड़ और नौ नगर अध्यक्षों की घोषणा होगी। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं कर्तव्य परायणता से ही संगठन मजबूत होता है। हमें ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे लाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपनी होगी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि समस्त फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और उनके पदाधिकारियों को जिला तथा महानगर की कमेटियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा वह शीघ्र ही कमेटी का गठन करने के लिए हाईकमान को सूची भेजेंगे। इसमें प्रदेश सचिव सत्यम संयम भूरिया सैनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम,पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, सुशील अंबोली, डॉ. केके सैनी, अशोक सैनी, संजीव कौशल, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान किसान जन जागरण यात्रा के प्रभारी मनोज चौहान, संजय कटारिया, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, अमित कम्बोज, अशोक शारदा, अक्षय कुमार, अनिल चौहान, नसीब खान, शक्ति जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed