फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should go among the public regarding the misdeeds of the government

Saharanpur News: सरकार की कुनीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

Sun, 11 Jun 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Workers should go among the public regarding the misdeeds of the government
छुटमलपुर। पूर्व विधायक और बसपा नेता इमरान मसूद ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की कुनीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हुई है। सुंदरपुर में स्थित हाजी रियाजुल हसन के निवास पर हुई कैडर मीटिंग में इमरान मसूद ने बसपा की नीयत और नीति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की जरूरत है। गांव दर गांव कैडर मीटिंग कर पार्टी की जन स्वीकार्यता बढ़ाने का काम किया जाए। ताकि आसन्न चुनाव में पार्टी की जीत आसान हो सके। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का भला केवल बसपा में ही है। बैठक में हाजी रियाजुल हसन, आरिफ मिर्जा, फुरकान मलिक, नकली सैनी, निखिल कर्णवाल, मेहरबान अहमद, मोहम्मद आशिक, महावीर सिंह, वेदप्रकाश, इंतजार अहमद, सलीम, मिलन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed