फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers of Go Conservation Center craving honorarium

मानदेय को तरसे गो संरक्षण केंद्र के कर्मी

Mon, 05 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Workers of Go Conservation Center craving honorarium
सहारनपुर। गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव खानपुर अफगान स्थित गो संरक्षण केंद्र के कर्मी पांच महीने से मानदेय को तरस रहे हैं। आरोप है कि पंचायत सचिव मनमानी कर रहे हैं और उन्हें मानदेय नहीं दिलाया जा रहा। आरोप है कि गोवंश के लिए हरा चारा भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गो संरक्षण केंद्र पर कार्य करने वाले विपिन, मदनलाल, मदन, पंडित, सोना देवी और बबीता आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारी को शिकायतपत्र दिया। उसमें कहा कि अक्तूबर 2020 से उनको मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उनके परिवार की गुजर बसर भी मुश्किल हो रही है। आरोप है कि गो संरक्षण केंद्र में लगा पम्प भी गायब कर दिया गया है, जिस कारण गोवंश के लिए पानी की उपलब्धता न होना भी समस्या बना है। इस बारे में उन्होंने खंड विकास कार्यालय पर भी शिकायत की, लेकिन उन्हें धमकाकर लौटा दिया गया। जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और उन्हें मानदेय दिलाने के साथ ही गोवंश के लिए हरा चारा और चोकर की व्यवस्था भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed