फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers can get registration and renewal done till September

Saharanpur News: सितंबर तक पंजीयन और नवीनीकरण करा सकते हैं श्रमिक

Thu, 12 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Workers can get registration and renewal done till September
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण का वेब पोर्टल नौ फरवरी से बंद होने के कारण निर्माण श्रमिक पंजीकरण और नवीनीकरण और नई योजनाओं के आवेदन नहीं करा सके हैं। ऐसे सभी निर्माण श्रमिक अब सितंबर 2025 तक पंजीयन और नवीनीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त वंदना ने बताया कि श्रमिक के पंजीयन और नवीनीकरण के लिए मार्च तक का समय था, लेकिन नौ फरवरी से वेब पोर्टल बंद हो गया, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण नहीं करा सके हैं। साथ ही योजना आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे सभी श्रमिकों को छूट देते हुए सितंबर तक पंजीयन और नवीनीकरण कराने को कहा गया है। ऐसे श्रमिक/आवेदनकर्ता, जो कि विभिन्न कारणों जैसे श्रमिक पंजीयन में त्रुटि होने, पारिवारिक विवरण फीड न होने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र न होने, नवीनीकरण न होने, आधार सत्यापन न होने, आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न होने, जानकारी का अभाव होने जैसे कारणों से लाभ नहीं ले पाए हैं। वह आवेदन करते हुए उक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed