फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers and industry complement each other: Gaur

श्रमिक और उद्योग एक दूसरे के पूरक: गौड

Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Workers and industry complement each other: Gaur
सहारनपुर। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने कहा कि श्रमिक और उद्योग एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि एकजुट रहने से सभी समस्याओं का समाधान निकलता है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में शिवकुमार गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में संगठित रहने का महत्व है। इससे ही समस्याओं का समाधान संभव है। उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने कहा कि श्रम और उद्योग एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए विकास के लिए दोनों के बीच सामंजस्य होना आवश्यक है, उन्होंने श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों के सवालों के जवाब भी दिए। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी ने कहा कि व्यापारियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारियों के उत्पीड़न की लड़ाई बोर्ड प्राथमिकता से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे से बचने के लिए सभी व्यापारी ईमानदारी से टैक्स भरे। कर अधिवक्ता विक्रम चावला ने नए बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें टैक्स सहित हर चीज में बदलाव आया है। उन्होंने बजट के नए प्रावधानों के तहत भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं पर भी विचार रखे। बैठक में नवनियुक्त चेयरमैन अमर गुप्ता और एसोसिएशन में शामिल हुए नए सदस्य प्रशांत कपिल, मोहित मारवाह, मोहित कर्णवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त चेयरमैन अमर गुप्ता, प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजय मल्होत्रा, राजीव अग्रवाल, अशोक छाबड़ा, परमप्रीत बत्रा आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान विनोद गुंबर, सोम गोयल, अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed