फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worker dies of electrocution; brother saves his life by jumping off the trolley.

Saharanpur News: करंट से मजदूर की मौत, भाई ने ट्रॉली से कूदकर बचाई जान

Sat, 08 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution; brother saves his life by jumping off the trolley.
वसीम की फाइल फोटो स्रोत परिजन। गंगोह की खबर का फोटो
गंगोह। गंगोह-नानौता रोड स्थित एक सेलर में धान लोडिंग के दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से गांव बोडपुर निवासी मजदूर वसीम (28) की मौत हो गई, जबकि उसके भाई ने ट्रॉली से कूद कर अपनी जान बचाई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव बोडपुर निवासी वसीम मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे वसीम अपने भाई नदीम और शमीम के साथ निजी सेलर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लोड कर रहा था। अंधेरा होने के कारण ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन दिखाई नहीं दी। धान लोड करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तार के संपर्क में आ गई। इससे वसीम को करंट लग गया।
विज्ञापन

मजदूरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे-पीछे कर वसीम को नीचे उतारा और आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले वसीम के बड़े भाई नसीम की भी इसी सेलर में हादसे में मौत हो गई थी। वसीम के तीन छोटे बच्चे कहकशा (6), अफशा (4) और अब्दुल (4) हैं। उधर, सीओ शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed