{"_id":"6706ec643cebd7d7040c7835","slug":"work-will-be-paperless-in-the-municipal-corporation-online-work-will-be-promoted-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-133441-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम में पेपरलैस होंगे कार्य, ऑनलाइन को दिया जाएगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम में पेपरलैस होंगे कार्य, ऑनलाइन को दिया जाएगा बढ़ावा
Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के रूप में विकसित किया जाएगा। ई-ऑफिस में तमाम कार्य ऑनलाइन होंगे और पेपर का इस्तेमाल नहीं होगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
ई-ऑफिस प्रणाली के वरिष्ठ प्रभारी/अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि शासन में कार्यचालन क्षमता में सुधार के लिए एनआईसी द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली विकसित की गई है। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर शासन की उक्त योजना के तहत नगर निगम सहारनपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यदाई संस्था के प्रशिक्षक सुधीर यादव ने निगम के आईटी ऑफिसर के सहयोग से निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक ने बताया कि ई-ऑफिस पोर्टल पर कैसे लॉगइन किया जाए। ई-ऑफिस प्रणाली में किसी भी कार्य की नई फाइल कैसे बनाई जाए और फाइल पर पटल सहायक से अधिकारी स्तर तक डिजिटल सिग्नेचर कराकर फाइल को कैसे आगे बढ़ाया जाए आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, सीटीओ संगीता गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, लेखा परीक्षक अजमैन आदि शामिल रहे।