फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work resumed on Smart Road, officials reached the spot

स्मार्ट रोड पर पुन: शुरू हुआ काम, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Work resumed on Smart Road, officials reached the spot
कोर्ट रोड पर सड़क का काम शुरू - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट रोड पर शनिवार से पुन: काम शुरू हो गया। अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। काम बंद होने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने शनिवार के संस्करण में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। नतीजा यह रहा कि शनिवार से पुन: मशीनें काम पर लग गईं।
विज्ञापन

करीब 75 दिन पहले महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में घंटाघर से स्मार्ट रोड का कार्य शुरू किया गया था। निर्माण एजेंसी ने घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तक सड़क की खोदाई की थी। इसके तुरंत बाद रेलवे रोड पर भी काम शुरू कर दिया गया था। एक समय लगा कि एक ही महीने में उक्त सड़कें स्मार्ट रोड बनकर तैयार हो जाएंगी, मगर अब अचानक से काम बंद कर दिया गया। काम बंद होने और सड़कें खुदी होने की वजह से स्थानीय व्यापारियों का कामकाज ठप हो गया। साथ ही सड़कों के टूटे होने से लोगों को वाहन लेकर निकलने में परेशानी हो रही है। धूल की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अमर उजाला ने नागरिकों की इस समस्या को शनिवार के अंक में ‘स्मार्ट रोड निर्माण की धीमी चाल से सभी बेहाल’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से उठाया। असर यह हुआ कि समाचार प्रकाशित होते ही निर्माण एजेंसी ने काम शुरू भी करा दिया। जेसीबी और अन्य मशीनों से सड़कों से मिट्टी उठाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

स्मार्ट रोड पर काम शुरू कर दिया गया है। मिट्टी का उठान किया जा रहा है। करीब डेढ़ फुट तक मिट्टी उठाई जानी है, जिससे सड़क के स्तर को सही किया जा सके। कोशिश यही रहेगी कि अब काम निर्बाध तरीके से चलता रहे। -- कैलाश सिंह, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed