फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Work of connecting pillars on Delhi-Dehradun Expressway started

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर खंभों को जोड़ने का कार्य शुरू

Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Work of connecting pillars on Delhi-Dehradun Expressway started
शिवालिक पहाड़ियों में एलिवेटिड रोड के निर्माणाधीन पिलर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर(सहारनपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर तेजी के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। गणेशपुर से डाट काली तक बनने वाली 12 किमी की एलिवेटेड रोड पर पिलरों की कनेक्टिविटी का काम शुरू हो गया है। एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा होते ही दिल्ली-देहरादून के बीच वाहनों की रफ्तार को पंख लग जाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 12300 करोड़ रुपये की लागत से 210 किमी लंबे दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शिवालिक के जंगल और राष्ट्रीय राजाजी पार्क में विचरण करने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा तथा स्वच्छंदता के लिए 12 किमी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इस एलिवेटेड रोड पर 1400 करोड़ की लागत आनी है। राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मौर्य ने बताया कि एलिवेटेड रोड के लिए 550 पिलर बनाने हैं जिनमें से 300 पिलर खड़े कर दिए गए हैं। बाकी पिलर की फाउंडेशन संबंधी काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि 340 मीटर की डाट काली टनल को अक्टूबर 2023 के लक्ष्य की जगह मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर 23 तक परियोजना पूर्ण होने पर दिल्ली से देहरादून की यात्रा ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

फ्लाई ओवर में लगेंगे मोबाइल टावर और साउंड बैरियर
इस एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत एशिया के सबसे लंबे और ऊंचे वन्य जीव गलियारे का निर्माण किया जा रहा है। यूपी के गणेशपुर से उत्तराखंड के आसारोडी तक इस एक्सप्रेस-वे का हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरता है, जहां मोबाइल कनेक्टिविटी की दिक्कत है। इसे दूर करने के लिए फ्लाईओवर के साथ छोटे-छोटे मोबाइल टावर लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा फ्लाई ओवर में लाइट एवं साउंड बैरियर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन कवर बढ़ाने को ईको रेस्टोरेशन प्लान
पूरे क्षेत्र को ग्रीन कवर करने के लिए ईको रेस्टोरेशन प्लान पर काम किया जा रहा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश अपने-अपने हिस्से में इस प्लान को लागू करेंगे, जिसका खर्च भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उठाएगा। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में आग से बचाव के उपाय, वाटर पीट, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम आदि भी विकसित किए जाएंगे।

एलिवेटिड रोड के पिलरों पर रखे गए चैनल

एलिवेटिड रोड के पिलरों पर रखे गए चैनल- फोटो : SAHARANPUR

एलिवेटिड रोड के पिलरों पर रखे गए चैनल

एलिवेटिड रोड के पिलरों पर रखे गए चैनल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed