{"_id":"6789560c800efd6b760df7f8","slug":"work-is-going-on-at-a-slow-pace-you-may-have-to-bear-the-jam-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140555-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धीमी गति से चल रहा काम, आप झेलिए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धीमी गति से चल रहा काम, आप झेलिए जाम
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है, जिस दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े। हकीकत नगर में आईएमए भवन के सामने पाइप लाइन डालने के काम से समस्या और अधिक बढ़ गई। 10 मिनट का सफर 20 से 25 मिनट में तय हो रहा।
दरअसल, इन दिनों स्मार्ट सिटी के तहत हकीकत नगर में आईएमए भवन के सामने पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, जिसमें अभी और समय लगेगा। इसकी वजह से रास्ता बंद है। ऐसे में महानगर के कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, कचहरी पुल, बाजोरिया रोड, कलक्ट्रेट तिराहा, अंबाला रोड, घंटाघर पर आए दिन जाम लग रहा है। दिनभर यातायात पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी चौपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालक मोहल्ले और कॉलोनियों की गलियों से निकल जाते है। वाहनों की लंबी कतार लग रही। जो सफर 10 मिनट में तय होता है। उसमें 20 से 25 मिनट तक लग रहे हैं। ऐसे में जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।