{"_id":"61a277d47c5a3203e9687ee7","slug":"wooden-bridge-closed-for-56-days-there-will-be-trouble-saharanpur-news-mrt5666203107","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 दिन के लिए बंद हुआ लकड़ी का पुल, होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 दिन के लिए बंद हुआ लकड़ी का पुल, होगी परेशानी
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन को क्रोस करने वाला लकड़ी का पुल किया गया बंद
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत होने वाले कार्य को लेकर लकड़ी के पुल को बंद कर दिया गया है। यह पुल 56 दिन बंद रहेगा, जिस वजह से कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब उन्हें लंबा चक्कर काटकर जाना होगा।
पिछले दिनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर कोर्ट रोड पुल बंद किया गया था। इसके तहत माल गाड़ियों के लिए अलग से लाइन बिछाई गई थी। अब निर्माण कंपनी ने रेलवे स्टेेशन पर लकड़ी के पुल के पास कार्य शुरू किया है, जिस वजह से लकड़ी के पुल को 56 दिन के लिए बंद कर दिया गया। एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमन चौधरी ने बताया कि कार्य को लेकर पुल बंद किया गया है। निर्धारित समय में काम पूरा कराकर पुल का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
इन मोहल्लों के लोग होंगे प्रभावित
पुल बंद होने की वजह से शारदानगर, खलासी लाइन, रेलवे कॉलोनी, ओजपुरा, नवीनगर, सिद्घार्थ नगर, पंत विहार, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, किशनपुरा, जनकनगर के लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
इन मार्गों से पड़ेगा जाना, लगेगा समय
लकड़ी के पुल से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पैदल अपने कार्य के लिए खलासी लाइन की तरफ से घंटाघर की ओर आते-जाते हैं। इसी तरह घंटाघर की तरफ से भी खलासी लाइन की तरफ लोग जाते हैं। पैदल यात्रियों के लिए यह पुल अहम हैं। क्योंकि, पैदल यात्री पुराने शहर से नए शहर की ओर जाने के लिए इस पुल का प्रयोग करते हैं। अब लोगों को शारदानगर और कोर्ट रोड पुल से होकर आना-जाना पड़ेगा, जिस वजह से 15 मिनट के रास्ते को पूरा करने के लिए 50 से 60 मिनट लगेंगे।
होंगे कई कार्यक्रम
लकड़ी के पुल खलासी लाइन की तरफ वाले हिस्से को तोड़कर माल गाड़ियों के लिए ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके साथ लकड़ी के पुल की भी मरम्मत कराई जाएगी। पुल की सीढ़ियों को ठीक कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त रेलिंग भी नई लगाई जाएंगी।

रेलवे स्टेशन को क्रोस करने वाला लकड़ी का पुल किया गया बंद- फोटो : SAHARANPUR