फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood factory caught fire

लकड़ी के कारखाने में आग लगी

Sun, 06 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wood factory caught fire
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानक मऊ में स्थित गंगा कॉलोनी में शनिवार की रात में लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। इससे हस्तशिल्प उत्पादों सहित काफी मात्रा में सामान जल गया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गंगा कॉलोनी में सचिन पालीवाल का सागर हैंडीक्राफ्ट के नाम से कारखाना है। इसमें लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कराए जाते हैं। सचिन के मुताबिक शनिवार की रात में आठ बजे के बाद वह और उसके अन्य कर्मचारी कारखाना बंद करके चले गए । देर रात करीब साढ़े बारह बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने सूचना दी कि कारखाने में आग लग गई है। इसके बाद वह परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दो गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने आग बुझाई। सचिन के मुताबिक आग के कारण कारखाने की दीवार में दरार आ गई। सीढ़ियां भी टूट गईं। सीसीटीवी भी जल गए। करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आशंका जताई कि नुकसान पहुंचाने की नीयत से किसी ने यह आग लगाई है, मगर उसकी ओर से फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया। वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed