फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wood carving cluster will be developed with Rs 8 crore, installment released

Saharanpur News: आठ करोड़ रुपये से विकसित होगा वुड कार्विंग कलस्टर, किस्त जारी

Sat, 22 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wood carving cluster will be developed with Rs 8 crore, installment released
सहारनपुर। वुड कार्विंग उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है कि पिलखनी में बन रहे वुड कार्विंग कलस्टर के लिए शासन की ओर से आठ करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल गई है। इससे कलस्टर में सड़क, जल निकासी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के वुड कार्विंग उत्पादों की विश्वभर में काफी मांग है। इसके चलते प्रतिवर्ष दुनिया के कई देशों में इसका निर्यात होता है। निर्यात को बढ़ाने की कवायद के तहत सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर पिलखनी क्षेत्र में 42 हेक्टेयर भूमि में वुड कार्विंग कलस्टर बना रहा है। इसमें सिर्फ निर्यात करने वाली 45 इकाइयां ही लगेंगी। इससे वुड कार्विंग इकाइयों को एक ही स्थान पर आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इस कलस्टर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्लेज योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है।
इससे धनराशि से सड़कें, चहारदीवारी, विद्युत व्यवस्था, ईटीपी और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके बाद आठ करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी जारी होगी। यह धनराशि एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed