फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Won medals at the exhibition Tikarul

प्रदर्शनी में टिकरौल ने जीते पदक

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Won medals at the exhibition Tikarul
टिकरौल में विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माॅडल प्रस्तुत करते बच्चे।
नानौता के क्षेत्र के ग्राम टिकरौल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ब्लॉक स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने छह प्रतियोगिता में अपने हुनर को दर्शाया। इसमें पूर्व माध्यमिक टिकरौल ने सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर प्रथम रहा।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने किया । प्रदर्शनी में ब्लॉक  के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रकार की छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें मॉडल निर्माण प्रति में दल्हेडी विद्यालय की आंचल, टिकरौल विद्यालय की रितिका और भोजपुर विद्यालय की ज्योति, विज्ञान संबंधी लघु नाटिका में दल्हेडी, टिकरौल और जैदपुरा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संबंधित भाषण में आंचल, अभिषेक  टिकरौल और तनु शब्बीरपुर, विज्ञान वरदान है निबंध लेखन में स्वाति टिकरौल, निक्की दादनपुर, कुलदीप दल्हेडी, निशा दल्हेडी, आरती टिकरौल और नेहा माधोपुर, प्रश्नोत्तरी में गौरव चौरा, अभिषेक टिकरौल और मंजू आभा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हकीमुद्दीन, एनपीआरसी चंद्रशेखर, प्रीति रानी, योगेश चौधरी, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, अनुराधा, ब्रिजेश पुंडीर, राज कुमार, सतीश राणा, सिंधु, जगवीर सिंह, अनिल कुमार आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हकीमुद्दीन से छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed