{"_id":"5daf47ee8ebc3e93dd490732","slug":"women-were-not-less-than-men-in-voting-saharanpur-news-mrt449980056","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में पुरुषों से कम नहीं रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में पुरुषों से कम नहीं रहीं महिलाएं
विज्ञापन
Women were not less than men in voting
मतदान में पुरुषों से कम नहीं रहीं महिलाएं
सहारनपुर। मंडल के गंगोह उपचुनाव में मतदाताओं ने प्रदेश में अव्वल मतदान किया। प्रदेश की राजधानी सहित बड़े शहरों को वोट प्रतिशत में पीछे छोड़ दिया। मतदाताओं ने किसके भाग्य का फैसला किया है, ये तो 24 अक्तूबर को पता लग पाएगा, लेकिन जो सबसे अहम बात सामने आई है उसमें ये कि महिलाएं वोटिंग में पुरुषों से पीछे नहीं रहीं। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला मतदाता ने जमकर वोट बरसाए, चंद प्रतिशत से वो पुरुषों से पीछे रह गईं, लेकिन वे प्रत्याशी की किस्मत लिखने से कहीं पीछे नहीं नजर आती हैं।
गंगोह उप चुनाव में पुरुष 197158 और 172146 महिलाओं और अन्य 13 वोटों के तहत कुल 369317 लाख मतदाताओं को वोटिंग करना था पर 224477 लाख मतदाताओं ने मतदान करके अपने पसंदीदा प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में लॉक कर दिया। अहम बात ये रही कि हर क्षेत्र में उड़ान भरने वाली महिलाओं ने गंगोह में भी जमकर वोटों की बरसात की। महिलाओं ने अपने प्रत्याशी के चयन में कोई कोताही नहीं बरती। रिटर्निंग अफसर की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो 224477 लाख मतदाताओं में 104432 लाख वोटिंग महिला मतदाताओं ने की, जबकि पुरुष कुछ प्रतिशत आगे रहे इनकी वोटिंग 120044 लाख रही। प्रतिशत पर नजर डालें तो पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 60.89 रहा, जबकि जरा सी मार्जिन से महिलाएं पुरुषों की बराबरी या उनसे आगे निकलने से चूक गईं। महिलाओं ने 60.66 प्रतिशत वोटिंग की। जाहिर है गंगोह उपचुनाव पर पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी अपने प्रत्याशी का चयन किया है।
महिलाओं और युवतियों के मतदान में दिखा था जोश
सुबह की बेला में मतदान के दौरान महिलाओं और युवतियों की तादाद काफी दिखाई दी। अपराह्न के बाद से भी महिलाओं की लंबी कतारें कई बूथों पर दिखाई दी। जिससे ये आकलन लगाया गया था कि महिलाएं वोटिंग में पुरुषों से कहीं पीछे नहीं रहेंगी। आंकड़े अब इसकी तस्दीक करते हैं।