फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women upset due to molestation in Gopalnagar

गोपालनगर में छेड़छाड़ से महिलाएं परेशान

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women upset due to molestation in Gopalnagar
सहारनपुर। गोपालनगर में छेड़छाड़ की घटनाओं से महिलाएं परेशान हैं। कबूतर उड़ाने के लिए इकट्ठा कुछ युवक महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओं का आरोप कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि एक बार कार्रवाई हो चुकी है। दोबारा कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप गोपालनगर निवासी चार महिलाओं ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि क्षेत्र में एक खाली जगह पर कुछ युवक कबूतरबाजी करते हैं। यहां पर हर समय युवकों का जमावड़ा रहता है। आरोपी आती-जाती महिलाओं पर अश्लील कमेंट करते हैं। पिछले दिनों मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने चेतावनी दी कि अगर इस बार कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

उधर, सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि गोपालनगर में नगर निगम की जमीन पर कुछ लोग कबूतर पालन करना चाहते हैं, जिसका दूसरे पक्ष के लोग विरोध करते हैं। नगर निगम को भी इस मामले में पत्र लिखा गया है। पहले भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। दोबारा भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed