फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women should become self-reliant for a strong society

सशक्त समाज को महिलाएं आत्मनिर्भर बने

Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women should become self-reliant for a strong society
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा जनमंच सभागार में हुए कार्यक्रम में पार्षद मोनिका सिंह, रेखा रोहिला, समाजसेवी संगीता शर्मा, रुही अंजुम, खनीजा, अनु बजाज, शीतल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने महिलाओं से सभी क्षेत्रों में अपनी भागेदारी और बढ़ाने का आह्वान किया। उपनिदेशक मंडी रिंकी जायसवाल ने महिलाओं से शिक्षा व खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे आने की अपील की। एसडीएम संगीता राघव ने कहा कि महिलाओं को विचारों में संतुलन बनाकर चलने के साथ अपने दृष्टिकोण को विस्तृत रखना होगा। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि हम बेटा-बेटी में भेदभाव न करें। डाक्टर नूतन उपाध्याय ने महिलाओं को अनेक बीमारियों से बचने के टिप्स दिए। स्वच्छता मिशन की जिला समन्वयक जसलीन कौर, नीना, मनोज जैन, मंसूर बदर, मुकेश गक्खड़ व लेखाधिकारी राजीव कुशवाह मौजूद रहे। संचालन डाक्टर विरेंद्र आजम ने किया। वहीं, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग अनीता सी मेश्राम ने वेबिनार के माध्यम से महिलाओं से संवाद किया। इसके सहारनपुर से स्वैच्छिक संगठन एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक रश्मि टेरेंस के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीपीओ आशा त्रिपाठी, मीनू सिंह, महेंद्र तनेजा, बबीता मलिक वर्चुअल रूप से जुड़ी।
-----------
11 महिलाओं को किया सम्मानित
सहारनपुर। ऐरोन एजुकेशन वेलफेयर 11 महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, भाजपा नेता गोकर्ण दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य बबीता मालिक, अलका कुमार, रश्मि सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
महिलाओं को किया सम्मानित
सहारनपुर। एसबीआई कोर्ट रोड शाखा में मुख्य प्रबंधक अनुज कुमार ने महिलाओं को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। उन्होंने आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। जरूरत है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर आत्मनिर्भर बनें। जोन सचिव संजय शर्मा, आंचल गुप्ता, पूजा बंसल, बबीता अरोड़ा, भावना यादव, वर्षा सिंघल, सुभाष रानी, संध्या, गौरव कुमार, जसबीर सिंह, राजेश कुमार, बाबूराम, राजन, सेठपाल मौजूद रहे। वहीं, पीएनबी के मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी प्रशासन अर्चना द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। संतोष कुमार, नीरज भारतीय, नवीन गुलाटी, प्रियंका नेगी, दीप्ति जोशी, साक्षी पंवार मौजूद रहे। गुरुनानक इंटर कॉलेज में सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रधान सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में किया। सुखबीर ने छात्रों का स्वागत किया। डाक्टर दीपांशु शर्मा, सुधांशु वर्मा, कल्याण सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे। वहीं, दिशा भारतीय कॉलेज एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एसआई ब्रजपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में भेदभाव को समाप्त कर समाज में समानता का अधिकार प्रदान करने पर बल दिया। डाक्टर रंजना, निशा, शैफाली, अंकिता शर्मा, सुनीता सोनकर मौजूद रहे।

गुरू नानक इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड केन्द्र व्यवस्थापको की बैठक में विचार रखते डीआइओएस

गुरू नानक इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड केन्द्र व्यवस्थापको की बैठक में विचार रखते डीआइओएस- फोटो : SAHARANPUR

गुरू नानक इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड केन्द्र व्यवस्थापको की बैठक में भाग लेती प्राचार्य

गुरू नानक इंटर कॉलेज में आयोजित बोर्ड केन्द्र व्यवस्थापको की बैठक में भाग लेती प्राचार्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed