{"_id":"623a167e39398f2d6a7d3f26","slug":"women-said-inflation-spoiled-the-kitchen-budget-saharanpur-news-mrt58141897","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं बोलीं महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं बोलीं महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट
विज्ञापन
राजदुलारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पांच राज्यों में चुनावी मौसम की विदाई के साथ ही जनता को महंगाई के झटके लगने शुरू हो गए हैं। पहले अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी दूध निर्माता कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ाए और अब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई का डबल झटका लगा है। मंगलवार को जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई, वहीं घरेलू गैस सिलिंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए। गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को महिलाओं ने रसोई का बजट बिगाड़ने वाला बताया।
गरीबों के मुंह से रोटी छीन रही सरकार
तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी गृहिणी प्रतिभा त्यागी का कहना है कि सरकार महंगाई कम करने की बजाए उसे बढ़ाकर गरीबों के मुंह से रोटी का निवाला छीनने में लगी है। चुनाव के समय तो राजनीतिक दल वोट के चक्कर में लुभावने वायदे करते हैं, लेकिन सत्ता में आने पर सब भूल जाते हैं। सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए।
पहले ही महंगाई से हैं परेशान
सरसावा निवासी गृहिणी राधा शर्मा ने कहा कि सरकार की नजर में 50 रुपये की बढ़ोतरी मामूली हो सकती है, लेकिन आम गृहिणी के नजरिए से ये काफी ज्यादा है। पहले से ही फलों, सब्जियों तथा राशन की बढ़ती कीमतें घर के बजट को प्रभावित कर रही थीं, अब रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत बजट को बिगाड़ देंगी। सरकार केंद्र सरकार को चाहिए कि महिला हित में गैस की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस ले।
विज्ञापन
महिला विरोध कदम है दाम बढ़ाना
गृहिणी कोमल पंवार ने कहा कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ाना केंद्र सरकार का महिला विरोधी रवैया दर्शाता है। केंद्र सरकार को चाहिए था कि वो चार राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में आम जनता को महंगाई से राहत देते हुए कुछ बड़े कदम उठाती। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण अब घर चलाने में दिक्कत आ रही है।
घर के खर्च में करनी पड़ रही कटौती
बेहट की संजय कॉलोनी निवासी निकिता अरोड़ा का कहना है, कि एलपीजी गैस सिलिंडर के लगातार दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। घर के खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। सरकार को गैस के सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए।
फिर से जलाना पड़ेगा चूल्हा
तीतरो निवासी राजदुलारी का कहना है कि महंगाई के दौर में पहले से ही रसोई को चलाना मुश्किल हो रहा था। पहले ही सिलिंडर को रिफिल कराना मुश्किल था। ऐसे में जबकि परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे हैं तो अब फिर से चूल्हे पर ही लौटना पड़ेगा।
जनपद के नागरिकों पर बढ़ा एक दिन में 9 लाख का भार
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने से जनपद के उपभोक्ताओं पर एक ही दिन में करीब 9 लाख रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ गया है। डीएसओ मनीष कुमार सिंह के अनुसार जनपद में 61 गैस एजेंसी है, जिनमें 17 महानगर में और 44 देहात क्षेत्र में है। बुकिंग के अनुसार जनपद में रोजाना करीब 18 हजार सिलिंडर की आपूर्ति होती है। अब ऐसे में 50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ने से एक दिन में ही करीब 9 लाख रुपये अतिरिक्त उपभोक्ताओं के जेब से जाएंगे। एक माह में करीब 2.70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार नागरिकों पर पड़ेगा।

निकिता अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

कोमल पंवार- फोटो : SAHARANPUR

प्रतिभा त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

राधा शर्मा- फोटो : SAHARANPUR