फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women's team formed for state competition

राज्य प्रतियोगिता के लिए महिलाओं की टीम गठित

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Women's team formed for state competition
54वीं राज्यस्तरीय एथेलेटिक प्रतियोगिता की चयनित खिलाड़ी काजल कुमारी का मुंह मीठा कराते प्रधानाच - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। 54 वीं राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शनिवार को महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुलिस लाइन मैदान पर हुई चयन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

चयन प्रतियोगिता में 14, 16, 18 और 20 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओपन वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में हिमानी चंदेल ने बाजी मारी। 1500 मीटर दौड़ में सरिता रानी पहले और सोनिया वर्मा दूसरे स्थान पर रही। 20 वर्ष से कम आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नंदिनी यादव, 800 मीटर दौड़ में स्वीटी ने पहला स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में रितिक्षा सैनी पहले औ स्वीटी दूसरे स्थान पर रही। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में इरहा खान पहले और अंशिका मलियाना दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में काजल पहले और अंशिका दूसरे, 800 मीटर दौड़ में प्रियंका, 1500 मीटर दौड़ में अंजली ने बाजी मारी। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चारू जायसवाल, 800 मीटर दौड़ में तान्या सैनी पहले और कनिका दूसरे स्थान पर रही। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 और 600 मीटर दौड़ में अक्षु गुर्जर पहले स्थान पर रही। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, ईश्वरपाल सिंह, बाबूराम सैनी, राकेश सैनी, मुस्तकीम अंसारी, रामशरण, प्रवीण कुमार सैनी, जूली पुंडीर, अमित कुमार, जयवीर सिंह, पोपिन, दीपक, डॉ. संदीप गुप्ता, कृष्णा गोपाल, सुनील कुमार, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed