फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women protest to remove liquor contract

शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women protest to remove liquor contract
तीतरो के खड़लाना में शराब के ठेका हटाने को प्रदर्शन करते हुई ग्रामीण महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। तीतरो के खडलाना में देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने ठेके पर पहुंच आबकारी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव के नजदीक शराब के ठेके के कारण युवा पीढ़ी शराब की लत का शिकार हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम ग्राम खंडनाला की बबीता, प्रीति, सुनीता, सुखदा, बबली, अमित सैनी, कुलदीप, मोहन व मंजू आदि शराब के ठेके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आबकारी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में आबादी के पास शराब के ठेके से युवा पीढ़ी शराब की लत का शिकार हो रही है। मजदूर वर्ग शराब के ठेके पर दिनभर की मेहनत मजदूरी को देकर शराब पी कर अपने घर बरबाद कर रहे हैं। नशा करने के बाद वे घर में आकर महिलाओं से मारपीट करते हैं। इससे घरों का माहौल खराब होकर अशांति पैदा हो रही है। महिलाओं का कहना था कि आबादी के पास से शराब का ठेका हटना चाहिए। इससे किशोरों पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है तथा वे नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण अमित सैनी ने बताया कि चार दिन पूर्व ही ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले थे और गांव से ठेका हटाने की मांग की गई थी। उधर, तीतरो कोतवाली के प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि उन्हें प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। वे मामले की जांच करा कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed