फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women need to be independent: Malik

महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी : मलिक

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women need to be independent: Malik
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी है। वह पेपर मिल रोड स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित होने के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने की भी अपील की। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने महिलाओं की रक्षा और बेहतरी के लिए चल रही सरकारी योजनाओं तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। बालेश्वर त्यागी ने महिलाओं को कन्या भ्रू्ण हत्या के खिलाफ खड़े होने तथा बेटियों को बेटों के समान शिक्षा और अवसर देने की अपील की। इस मौके पर समरीन फात्मा, केपी सिंह, प्रवीन गुप्ता, गरिमा चौधरी, नकलीराम उपाध्याय, संजय शर्मा, सुशील रोहिला, हंस कुमार, प्रदीप कुमार, पूनम, अंजली, संजय वर्मा, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed