फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women doing excellent work will get award

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work will get award
सहारनपुर। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों, समूहों, गैर सरकारी संगठनों, संस्थानों आदि को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने महिलाओं को निर्णयकारी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया हो। इस क्रम में नारी शक्ति पुरस्कार के लिए इच्छुक किसी भी व्यक्ति, समूह, गैर सरकारी संगठनों, संस्थानों द्वारा वेबसाइट www.awards.gov.in पर 31 जनवरी तक ऑनलाइन नामांकन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों, समूहों, गैर सरकारी संगठनों, संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होने पारंपरिक और गैर -पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया हो, ग्रामीण महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हेतु कार्य किया हो, महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल, कला, संस्कृति आदि जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में ठोस रूप में और सुरक्षा एवं संरक्षा, स्वास्थ्य एवं सेहत, शिक्षा, कौशल विकास, महिलाओं का आदर एवं सम्मान आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ावा दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed