फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women did not make a statement in court

कोर्ट में बयान देने नहीं पहुंची महिला

Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women did not make a statement in court
कोर्ट में बयान देने नहीं पहुंची महिला  
विज्ञापन

सहारनपुर में थाना सदर क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर गुरुवार को हसनपुर चौकी पर तोड़फोड़ और बवाल के बाद शुक्रवार दोपहर आरोपी कोर्ट में पेश किया गया जबकि पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अदालत परिसर में इंतजार ही करती रह गई।

दूसरी ओर, सदर पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय परीक्षण में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके चलते अब आगे की कार्रवाई महिला के कोर्ट में बयान के आधार पर ही की जाएगी। अब शनिवार को महिला के कोर्ट में पेश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सदर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया था कि बुधवार दोपहर घास काटते समय गांव के युवक संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की ओर से हसनपुर चौकी को तहरीर दी गई थी। इसी मामले में गुरुवार सुबह ही ग्रामीण पीड़िता को साथ लेकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर-दिल्ली हाइवे पर जाम लगाते हुए चौकी पर तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। सीओ प्रथम सुनीति और सीओ द्वितीय अमित नागर की अगुवाई में पुलिस टीमों ने बड़ी मुश्किल से बवाल शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के दबाव के बाद आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया था और शांतिभंग करने के आरोप में 19 ग्रामीणों को जेल भेज दिया गया था। सदर थाना प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने पर दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करते हुए शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर में महिला के भी 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाने थे। लेकिन महिला कोर्ट में पेश नहीं हुई। शनिवार को इसके प्रयास किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक रेप संबंधी प्रकरण में कोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

 
पहले बवाल किया, बाद में करते रहे मिन्नत

आरोपी की गिरफ्तारी न करने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जहां जमकर बवाल और हंगामा किया, वहीं शुक्रवार को हसनपुर चौकी से लेकर सदर थाने तक इन लोगों के परिजन जेल भेजने वालों की जमानत के लिए मिन्नतें करते नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed