{"_id":"5f91cad28ebc3e9b89790ae1","slug":"women-demonstrated-on-the-bank-saharanpur-news-mrt5074817123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया बैंक पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया बैंक पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बेहडा कलां पीएनबी पर प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
महिलाओं ने किया बैंक पर प्रदर्शन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को गांव बेहड़ा संदल सिंह में स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप था कि बैंक स्टाफ खाता खोलने और अन्य कार्यों में आनाकानी कर उन्हें परेशान करते हैं।
सुबह साढ़े दस बजे समूह की महिलाएं नारेबाजी करतीं हुईं ग्राम बेहड़ा कलां में पीएनबी बैंक पर पहुंची, जहां उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक व कर्मचारियों पर कार्य के प्रति लापरवाही एवं परेशान किए जाने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि बैंक द्वारा समूहों का खाता ना खोलने से ब्लॉक की तरफ से दी जाने वाली राशि समूहों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समूह सखी सदस्य गीता राय ने बताया कि बैंक में 18 सीसीएल करने थे जो कि पिछले एक साल से बैंक कर्मियों की लापरवाही से लंबित पड़े हैं। समूहों के 9 बचत खाते खुलने थे जो कि गत मार्च से लंबित है। इस संबंध में ब्लॉक से एडीओ (आईएसबी) मनीष दत्त द्वारा ब्रांच में कई बार समस्याओं से अवगत भी कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। समूहों की महिलाओं ने बैंक प्रबंधक व कर्मियों पर दुर्व्यवहार व अपमानित करने का भी आरोप लगाया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना फतेहपुर पुलिस ने बैंक प्रबंधक से फोन पर बात की तो उन्होंने अगले सप्ताह तक समूहों का कार्य निपटाने का आश्वासन दिया। उधर, शाखा प्रबंधक अनुज चौधरी ने बताया कि दुर्व्यवहार का आरोप गलत है। कुछ खाते खुले भी हैं बाकी में कुछ व्यवस्थागत दिक्कतें आई हैं। वे जल्द ही उन्हें दूर करके खाते खोलने का काम करेंगे।