फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women dancing on Holi songs

होली के गीतों पर झूमी महिलाएं

Mon, 09 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women dancing on Holi songs
रामलीला भवन में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के होली कार्यक्रम में कलाकारो से होली मनाते पदाधिकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रामलीला भवन में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें होली के गीतों पर महिलाएं झूमने को मजबूर हो गई। राधा-कृष्ण के रूप में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, योगेश गोयल, निधि राणा, डाक्टर शिप्रा तिवारी, डाक्टर राजीव तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात चंचल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नीरज नितिन आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने भजनों और राधा-कृष्ण के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। होली आई रे, खुशियां लाई और रंगे बरसे गीतों पर महिलाएं झूमने को मजबूर हो गई। इस दौरान उमा नेगी मौर्य, प्रियंका गुप्ता, शंकर अरोड़ा, प्रियंका गुप्ता, बबीता बंसल, अर्चित अग्रवाल, अनुज गर्ग, हेमंत अरोड़ा, सागर गुप्ता, अमित सिंघल, सुमन गर्ग, उमेश वर्मा, वरुण मित्तल, प्रवीन तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली की दी बधाई
सहारनपुर। जनमंच सभागार के पास स्थित रोटरी क्लब में विश्वकर्मा कल्याण महासभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, डाक्टर केपी सिंह, बोधराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महानगर अध्यक्ष ने सभी को होली की बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान महासचिव दुष्यंत कुमार, उपाध्यक्ष रमेश चंद धीमान, प्रमोद धीमान, मदन मुखिया, कैलाशचंद, विनोद शर्मा, नाथीराम, हर्ष कुमार, प्रमोद धीमान, अशोक धीमान, उमेश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के गीतों से किया मंत्रमुग्ध
सहारनपुर। जनकनगर स्थित एक सभागार में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा द्वार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यग्क्ष प्रदीप कुमार रोहिला और संचालन महामंत्री अमरनाथ रोहिला ने किया। सर्व प्रथम बच्चों ने ईश वंदना प्रस्तुति की। इसके साथ ही गीतों के माध्यम से पदाधिकारियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक राम रोहिला, सुभाष रोहिला, विजय रोहिला, संजय रोहिला, सुशील रोहिला, दीपक रोहिला, अनुज कुमार, निर्मला आदि मौजूद रहे।

रामलीला भवन में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के होली कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

रामलीला भवन में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के होली कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed