फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women created ruckus regarding Mangal Bazaar

Saharanpur News: मंगल बाजार को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus regarding Mangal Bazaar
सहारनपुर। मंगल बाजार को मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट करने के विरोध में महिलाओं का तीसरे सप्ताह भी विरोध जारी रहा। उन्होंने पहले घंटाघर, फिर कलक्ट्रेट और उसके बाद नगर निगम में पहुंचकर विरोध जताया। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं मंगल बाजार में लोहानी सराय में सड़कों किनारे फड़ लगाकर पुराने कपड़े बेचती हैं। अब मंगल बाजार मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट कर दिए जाने के कारण महिलाओं को भी मेला गुघाल स्थल पर ही जाने को कहा जा रहा है। इसे लेकर महिलाएं नाराज हैं। उनका कहना है कि वह दो मंगलवार मेला गुघाल स्थल पर फड़ लगा चुकी हैं, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में उन्हें लोहानी सराय में ही फड़ लगाने की अनुमति दी जाए। इस मांग को लेकर वह लगातार आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने पहले घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी महिलाएं नगर निगम पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम में घंटों जमीन पर बैठकर विरोध जताया। यहां सपा के महानगर विधान सभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने उनकी बात जन सुनवाई में अधिकारियों के समक्ष रखी, लेकिन कोई संतोषजनक आश्वासन उन्हें नहीं मिला। प्रदर्शन करने वालों में प्रीति, नीलम, हेमलता, शालू, राखी, पूजा, रीनु, गीता, कविता, आरती, सरोज, कांता, रचना, सपना, गुंजा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जनप्रतिनिधियों के प्रति दिखा गुस्सा
नगर निगम में पहुंचीं महिलाओं में जनप्रतिनिधियों खासकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ गुस्सा नजर आया। उन्होंने नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भविष्य में उनके पक्ष में वोट नहीं करने की बात कही। चुनाव के दौरान मोहल्ले में नहीं घुसने देने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed