फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman's body found in Pojaneki forest, Abhishek in police investigation

Saharanpur News: पूजनेकी के जंगल में महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Feb 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Pojaneki forest, Abhishek in police investigation
सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के गांव पूजनेकी के जंगल में रविवार रात एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतका की पहचान थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव फरकपुर नवादा निवासी कविता (40) के रूप में हुई है। देर रात उसका शव जंगल में मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के संबंध में कोई अहम सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed