फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman steals of 25 thousand from a bag of man at Union Bank of India branch in Saharanpur

Saharanpur: बैंक में वारदात, पलक झपकते ही महिला ने थैले में कट लगाकर उड़ाए 25 हजार, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sat, 05 Aug 2023 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

Saharanpur News : बैंक में शातिर महिला ने पलक झपकते ही एक व्यक्ति के थैले में कट लगाकर 25 हजार रुपये उड़ा दिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Woman steals of 25 thousand from a bag of man at Union Bank of India branch in Saharanpur
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बेहट शाखा में कैश निकालने आए एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के थैले से किसी महिला ने कट लगाकर 25 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला घटना को अंजाम देती नजर आ रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पठानपुरा मुस्तकहम निवासी मदनलाल पुत्र फूल सिंह अपने गांव में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीसी भी हैं। मदनपाल तीन अगस्त को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बेहट शाखा में कैश निकालने के लिए आया था।

विज्ञापन

मदनपाल ने बताया कि उसने अपने अकाउंट से 3.37 लाख रुपये निकाले और कैश काउंटर पर थैले में रख लिए। उसके बाद उसने कैशियर से 800 रुपये पुराने नोट बदले। इसी दौरान उसके थैले से किसी महिला ने कट लगाकर 20 हजार व पांच हजार की दो गड्डी निकाल ली। बाद में उसने कैश की गिनती की, तो उसमें 25 हजार रुपये कम थे और थैले में कट लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन

इसके बाद उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस और बैंक कर्मचारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें एक महिला रुपये निकालते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही महिला की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed