फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman sitting on dharna outside husband s house

ससुराल में धरने पर बैठी युवती: पति के घर चिकन बनाने को लेकर विवाहिता का है विवाद, युवक ने हैरान करने वाली बताई बात

Sat, 30 Apr 2022 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

धरने पर बैठी विवाहिता का आरोप है कि शुक्रवार को वह मायके से ससुराल लौटी तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वह गर्मी में दो दिन से घर के बाहर धरना देकर बैठी हुई है। उसने पति के पास भेजने को लेकर चार लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman sitting on dharna outside husband s house
परिजन के साथ ससुराल के बाहर धरना देती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक विवाहिता अपने पति के घर के बाहर धरने पर बैठी गई है। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहिता को घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति आस्ट्रेलिया में रहता है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हरियाणा केे सिरसा निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2022 को लक्ष्मीनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद उसके पति आस्ट्रेलिया चले गए, जिसके बाद उसके सास और ससुर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इस वजह से वह अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि शुक्रवार को वह मायके से ससुराल लौटी तो ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। वह गर्मी में दो दिन से घर के बाहर धरना देकर बैठी हुई है।
विज्ञापन


साथ ही आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे पति के पास भेजने के लिए चार लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर उसे घर में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही तलाक की भी धमकी दी जा रही है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल पक्ष के लोगों और पति से बात की गई है। उन्होंने बताया है कि विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। जांच में पता लगा है कि विवाहिता पहले आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। इस डर से ससुराल वाले और पति उसे घर में नहीं आने दे रहे हैं। पुलिस विवाहिता की समस्या का समाधान करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन को लेकर भी विवाद
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के पति के घर खाना बनाने को लेकर भी लड़ाई है। पति के घर में चिकन बनता है। शादी से पहले ससुराल वालों ने यह बात उसे बताई थी। तब विवाहिता ने सारी बातें स्वीकार कर ली थीं लेकिन इन बातों को लेकर अब झगड़ा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed