{"_id":"62644179dc678376ec33ed23","slug":"woman-s-corona-report-positive-now-two-active-patients-saharanpur-news-mrt585679361","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब दो सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब दो सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रविवार को महिला के परिजनों के नमूने लेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरी लहर खत्म होने के बाद जनपद में मिला यह चौथा मरीज है। जिनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं।
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि महानगर निवासी महिला ने तीन दिन पहले कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि रविवार को विभाग की टीम महिला के घर जाकर पड़ताल करेगी। महिला के संपर्क में आए परिजनों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। यदि महिला में किसी तरह के लक्षण मिले तो उसे दवा देने के साथ होम आइसोलेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल में 16 से 23 अप्रैल तक कोरोना संक्र्रमित चार मरीज मिले हैं। जिनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल दो मरीज सक्रिय हैं।
रक्तदान के लिए निकाली जागरूकता रैली
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल की सबदलपुर नकुड़ शाखा के तहत कुम्हारहेड़ा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के सेवादल ने शनिवार को रक्तदान के लिए जन जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ शाखा के मुखी राजीव कुमार, सेवादल संचालक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर होगा। इसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे। संवाद