फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a bull, mother and son serious

Saharanpur News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मां बेटा गंभीर

Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a bull, mother and son serious

विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। नगर के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित जंबूगढ़ शेखुपुरा में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार ओमी (58) पत्नी रमेश की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अक्षय पुत्र शीशपाल और उसकी मां प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसा शुक्रवार शाम चार बजे जंबूगढ़ में हुआ। नानौता देहात क्षेत्र के गांव शेखुपुरा निवासी अक्षय अपनी मां प्रमिला तथा ओमी के साथ बाइक से गांव जा रहा था कि सड़क पर अचानक आए निराश्रित गोवंश के झुंड से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से नानौता सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने ओमी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि मृतक महिला नानौता के गंगोह रोड स्थित एक निजी चिकित्सक से दवाई लेकर जा रही थी। उसने पड़ोसी गांव निवासी अक्षय को देख कर उनकी बाइक पर लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन


बता दें कि निराश्रित गाेवंश लगातार ग्रामीणों की अकाल मौत की वजह बन रहे हैं। गत 24 फरवरी को गांव नासिरपुर डिगोली में गोवंश ने खेत में जाते समय नेकीराम (60) पुत्र रतन सिंह के पेट में सींग घुसा कर उसे मार डाला था। नानौता में पिछले साल सितंबर माह में बाइक सवार पीआरडी जवान ललित कुमार निवासी राजपुर लतीफपुर को छुट्टा गोवंश ने टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। अगस्त माह में बड़गांव के गांव बाल्लूमाजरा में छुट्टा पशुओं को अपने घर के सामने से हटाते वक्त टीनू कश्यप पुत्र पुजारी की गोवंश की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed