{"_id":"5e7508e38ebc3e76ca4a2a39","slug":"woman-murdered-husband-in-association-with-lover-saharanpur-news-mrt4745883190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या
विज्ञापन

चिलकाना। अवैध संबंधों का विरोध करने से नाराज पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है।
थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि धोलाहेड़ी गांव निवासी मांगेराम पुत्र बचन सिंह की पत्नी का एक वर्ष से गांव कातला निवासी वसीम पुत्र अब्बास के साथ अवैध संबंध था। आरोपी महिला प्रेमी से मिलने के लिए अक्सर जाती थी। इसके लिए मांगेराम विरोध करता था। बृहस्पतिवार की देर रात एक व्यक्ति मांगेराम को नशे की हालत में घर पर छोड़कर चला गया। शुक्रवार सुबह मांगेराम की पत्नी पड़ोसी डॉक्टर को लेकर आई तथा अपने पति की जांच कराई। डॉक्टर ने मांगेराम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर इस घटना की चर्चा लोगों से की तो भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ सदर सीपी शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता बचन सिंह की तहरीर पर कातला निवासी वसीम तथा मांगेराम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनो को हिरासत में लिया गया है।
---------------------------
मां की करतूत से बच्चे डरे
चिलकाना। गांव धोलाहेड़ी में मांगेराम की हत्या के बाद उसके तीनों बच्चे थाने में मौजूद मां को हिकारत की दृष्टि से देखते रहे। मांगे राम के बड़े बेटे आर्यन की उम्र 13 वर्ष, दूसरे बेटे आशीष की उम्र 9 वर्ष तथा छोटे बेटे अभीलक्ष्य की उम्र मात्र सात वर्ष है। अब तीनों बच्चों का लालन-पालन उनके दादा दादी की जिम्मेदारी बन गई है।