{"_id":"5dcaf33d8ebc3e5b4f3f2105","slug":"woman-killed-in-bike-collision-three-injured-including-child-saharanpur-news-mrt4532532189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, बच्चे सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, बच्चे सहित तीन घायल
विज्ञापन
गंगोह में घायल का उपचार करते चिकित्सक
- फोटो : SAHARANPUR
बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, बच्चे सहित तीन घायल
गंगोह (सहारनपुर)। भतीजे के साथ बाइक पर शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसका 8 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के शव का पंचनामा भर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार सुबह गांव आलमपुर निवासी मुजम्मिल अपनी चाची समरयाना (32) को बाइक पर कैराना रिश्तेदारी में शादी समारोह में लेकर जा रहा था। जैसे ही वह दूधला बस स्टैंड के पास बनी टंकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली उनके ऊपर से उतर गई और 8 वर्षीय बच्चा उछलकर दूर जा गिरा। इससे बच्चा भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल मुजम्मिल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे बाइक सवार बोडपुर निवासी 20 वर्षीय फाजिल को राहगीरों ने किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां से फरार हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रहे एसआईसतीश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित में दिए जाने के बाद महिला के शव को पंचनामा भर कर उन्हें सौंप दिया गया।